छत्तीसगढ़

नुक्कड़ सभा, मोदी अडानी की मित्रता को जनता तक पहुंचाने कांग्रेस कर रही प्रदर्शन

जेपीसी की मांग लगातार विपक्ष के द्वारा की जा रही है लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इस विषय पर मौन बैठी है

AINS RAIPUR…प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा रायपुर शहर के अंतर्गत आने वाले सभी ब्लॉकों में जय भारत सत्याग्रह के तहत नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जा रहा है, इस नुक्कड़ सभा के माध्यम से केंद्र की भाजपा सरकार के द्वारा सरकारी संपत्तियों निजी हाथों में दिए जाने एवं मोदी अडानी के गठजोड़ को आम जनता तक पहुंचाया जा रहा है।
नुक्कड़ सभा में उपस्थित निगम सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि हिडनबर्ग के रिपोर्ट के अनुसार विपक्ष लगातार केंद्र में बैठी भाजपा सरकार से यह मांग कर रहा है कि इस मुद्दे पर जांच होनी चाहिए, जेपीसी की मांग लगातार विपक्ष के द्वारा की जा रही है लेकिन केंद्र में बैठी भाजपा सरकार इस विषय पर मौन बैठी है।
शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगातार केंद्र मे बैठी भाजपा सरकार से यह पूछ रहे हैं कि अडानी की सेल कंपनी में 20 हजार करोड़ किसका है उसका जवाब दें लेकिन सरकार के पास इसका कोई जवाब नहीं।

आज यह नुक्कड़ सभा गुरु घासीदास ब्लॉक के तेलीबांधा चौक एवं लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक के शास्त्री बाजार एवरग्रीन चौक गोल बाजार चौक में इस नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।
इस नुक्कड़ सभा में हसन खान, मदन तालेडा, कन्हैया अग्रवाल, राजेश चौबे, नवीन चंद्राकर, दीपा बग्गा, सुनीता शर्मा, राकेश धोतरे, प्रशांत ठेंगाड़ी, जी श्रीनिवास, अविनय दुबे, निसार चांगल, बाबा मसीह, गौतम यादव, सागर वाकडे, संदीप बारले, शिव वर्मा, मोहसिन खान, नीलकंठ जगत, ममता राय, गंगा यादव, जगदीश आहूजा, मोहम्मद सिद्दीक, सुयश शर्मा, कमलेश नाथवाणी, फारूक अशरफी, जावेद दद्दा, आशा चौहान, अर्पणा फ्रांसिस सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button