
AINS NEWS… आपको बता दें कि 9 साल अनुपस्थित शिक्षक को डीईओ ने कार्यभार दिया था. जिसके बाद संभागीय आयुक्त के नोटिस के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबन आदेश जारी किया है.

नियम विरूद्ध कार्यभार मामले में डीईओ का लिपिक पहले ही निलंबित हो चुका है. आपको बता दें कि गरियाबंद ब्लॉक के नवागढ़ प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षाकर्मी गैंद लाल ध्रुव सरकारी रिकार्ड के मुताबिक 1 नवंबर 2014 से अनुपस्थित था, जिसे 3 मार्च 2023 को पुनः उसी शाला में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस चौहान ने कार्यभार ग्रहण करने का आदेश जारी किया था. इस आदेश को संभागीय संयुक्त संचालक के. कुमार ने नियम के खिलाफ मानकर डीईओ चैहान को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा था.
डीईओ चौहान द्वारा जारी आदेश की प्रति में 9 साल से अनुपस्थिति का कारण मानसिक रोग बताया गया है. ज्वाइन के लिए फिटनेस सर्टिफिकेट प्रस्तुत करने का जिक्र तो है पर अनाधिकृत अनुपस्थिति के लिए मेडिकल लिव या कोई वैधानिक दस्तावेज का जिक्र नहीं है. नियम और निर्देश की मानें तो इन परस्थिति में कार्यभार के बजाए कार्रवाई किया जाना था. ऐसे में इस मामले में डीईओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने के बाद डीईओ ने अब सहायक शिक्षक को निलंबित करने की कार्यवाही की है.





