छत्तीसगढ़

51.40 करोड़ की संपत्ति अटैच, ईडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल जानकारी शेयर की

रायपुर में मंगलवार की सुबह सुबह ही ईडी ने कई नामी-गिरामी हवाला कारोबारियों के यहां अपनी दबिश दी

AINS RAIPUR….आज ईडी ने हवाला कारोबारियों के ऊपर अपना शिकंजा कसा है राजधानी रायपुर में मंगलवार की सुबह सुबह ही ईडी ने कई नामी-गिरामी हवाला कारोबारियों के यहां अपनी दबिश दी । सूत्रों की माने तो ईडी को यह जानकारी मिली है कि कोयला शराब और रेत के द्वारा कमाई गई राशि को देशभर में हवाला कारोबारियों के सहयोग से अवैध उगाही वाली राशि का लेनदेन हुआ है । अगर इन हवाला कारोबारियों से जानकारी पूरी मिलती है तो अरबों रुपए के हवाला राशि का खुलासा होगा और इसमें कई दिग्गजों फिर ईडी जांच की चपेट में आ जाएंगे

हवाला कारोबारी रवि बजाज और ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह के ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है. अवैध उगाही की रकम हवाला के ज़रिए बाहर भेजने के शक में ईडी की सुबह से छापेमारी जारी है. ईडी सूत्रों का दावा है कि अरबों के लेन देन का खुलासा हो सकता है. शराब ट्रांसपोर्टर अरविंद सिंह से भी ईडी की कड़ी पूछताछ जारी है

छत्तीसगढ़ में कोल परिवहन में कथित लेवी और शराब में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने 51.40 करोड़ की संपत्ति अटैच कर ली है. इनमें छत्तीसगढ़ के दो कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव और चंद्रदेव राय शामिल हैं. साथ ही, आईएएस रानू साहू व कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी की भी संपत्ति भी शामिल है. ईडी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी शेयर की है.

 

Related Articles

Back to top button