छत्तीसगढ़
अब राशन कार्ड भी बनाएंगे मितान, मुख्यमंत्री ने मितान योजना में शामिल किया कार्य
इस योजना से अब लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा

AINS NEWS…मितान योजना के अंतर्गत अब तक आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र समेत कई प्रकार के सरकारी दस्तावेज बनाए जा सकते थे, लेकिन अब इसे विस्तारित करते हुए इसमें राशन कार्ड को भी शामिल कर दिया गया है, इसके लिए भी आम जनता को टोल फ्री नंबर 14545 डायल करना होगा और मितान उनके घर आकर जरूरी दस्तावेज एकत्र करेंगे और कुछ ही दिनों में उनका राशन कार्ड बना दिया जाएगा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि मितान योजना में एक नया अध्याय और जुड़ गया है, उन्होंने लिखा कि आप सब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब हमने राशन कार्ड को भी मितान योजना में शामिल करने का निर्णय लिया है, इस योजना से अब लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा






