नारंगी क्षेत्र को वन क्षेत्र में परिवर्तन का आरोप, भारी भ्रष्टाचार – पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव
आपका ध्यान राजपत्र क्रमांक 399 दिनांक 23 जून 2022की ओर आकर्षित करना चाहता हूं

के.शशिधरण …..केसकाल
AINS NEWS….राजपत्र में जारी पत्र क्रमांक 399 दिनांक 23 जून 2022 पर वनविभाग में भारी भ्रष्टाचार… पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने वन विभाग के नारायणपुर वनमंडल द्वारा नारंगी क्षेत्र को वन क्षेत्र में परिवर्तित कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा
आपका ध्यान राजपत्र क्रमांक 399 दिनांक 23 जून 2022की ओर आकर्षित करना चाहता हूं। इसमें नारायणपुर वनमंडल के ग्राम छोटेडोंगर के वन भूमि रकबा 192.25 हे. से व्यपवर्तित क्षेत्र 35.74 हे. के बदले दुगुने क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण क्षेत्र रकबा 71.480 हे. के विरूद्ध कांकेर वन मंडल के नरहरपुर परिक्षेत्र अंतर्गत रकबा 82.120हे.नारंगी वन भूमि में किये गये, वृक्षारोपण क्षेत्र की अधिसूचना का संबंधी प्रकाशन किया गया है। नरहरपुर के अभनपुर ग्राम के खसरा संख्या 94(2.235हे.),96(12.050हे.), 97(1.550हे.) 105(3.700हे.),1(1.740),12(2.410हे.),13(1.530हे.),17(2.210हे.),21(7.470हे.),22(0.960हे.),27(1.900हे.) ग्राम नाव डबरी खसरा संख्या 10(9.550हे.),201(0.580हे.),203(1.370हे.),204(0.160हे.),212(3.630हे.),213(0.250हे.) ग्राम थानाबोड़ी खसरा संख्या 619(0.430हे.),623(5.500हे.),671(1.280हे.) इसे वन विभाग द्वारा वन क्षेत्र में बदल दिया गया है। सामान्यत नारंगी क्षेत्र से वन क्षेत्र में परिवर्तन सरल नहीं है। उपरोक्त आरोप श्री कृष्ण कुमार ध्रुव पूर्व विधायक केसकाल ने मीडिया को जानकारी विज्ञाप्ति में लगाया है





