छत्तीसगढ़

स्वच्छ और सकारात्मक बदलाव के लिए…. संगवारी, रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2024 का पैनल,अध्यक्ष के लिए संदीप पौराणिक तो महासचिव के लिए वैभव शिव पांडे बेमेतरिहा

स्वच्छ और सकारात्मक बदलाव की बात पर महत्व देते हुए वोट करने की अपील

AINS NEWS RAIPUR….. आगामी 17 फरवरी को रायपुर प्रेस क्लब का चुनाव होने जा रहा है, जिसमें कुल पांच पैनल चुनाव मैदान में है, सभी पैनल अपने-अपने स्तर पर प्रेस कर्मियों से मिल रहे हैं, लोक लुभाने वादे भी कर रहे हैं।

ऐसे में स्वच्छ और सकारात्मक बदलाव के लिए संगवारी सबके तीर पैनल भी चुनाव मैदान में है, बता दें कि इसमें अध्यक्ष पद के लिए कही अनकही पत्रिका के संपादक संदीप पुराणिक, News24 MPCG के रिपोर्टर डॉ वैभव शिव  पांडे बेमेतरीहा, कोषाध्यक्ष पद के लिए आईबीसी 24 के रिपोर्टर स्टार जैन, संयुक्त सचिव पद के लिए ज़ी न्यूज़ की तृप्ति सोनी और हरिभूमि के लक्ष्मण लेखवानी उम्मीदवार हैं।

सभी सदस्यों ने प्रेस क्लब के सभी सदस्यों से मतदान अवश्य करने की अपील की और स्वच्छ और सकारात्मक बदलाव की बात पर महत्व देते हुए वोट करने की अपील की है।

 

Related Articles

Back to top button