छत्तीसगढ़

भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेलसानार से सक्रिय दस भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा, भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई

भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई

AINS NEWS…बीजापुर में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भैरमगढ़ ब्लॉक अंतर्गत नेलसानार से सक्रिय दस भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। बगावत के बीच भाजपा में जारी भीतर कलह बाहर आई है।

बता दें कांग्रेस में शामिल हुए इन भाजपा कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने गर्मजोशी से स्वागत किया और पार्टी की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस को मजबूत और विधानसभा में रिकॉर्ड जीत के लिए कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।

कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में उदय सिंह ठाकुर, प्रभुनाथ ठाकुर, सोनदेव यादव, रमेश कड़ती, जोगा कड़ती, अंकित कड़ती, लोचन कर्मा, बलराम नाग, सुकुराम हेमला, लक्षमण नाग शामिल है। यह जानकारी कांग्रेस के जिला आईटी प्रभारी मोहित चौहान ने दी है।

 

Related Articles

Back to top button