धोखाधड़ी और अमानत में खयानत को लेकर एफआईआर दर्ज, रायपुर के योगेश कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड ने आईटीसी लिमिटेड एग्री बिजनेस डिविजन के खिलाफ की शिकायत
अपनी राशि वापस कराने की मांग को लेकर आदित्य कुमार साह ने एफआईआर दर्ज करा कर जांच की मांग की है

AINS NEWS…योगेश कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड टाटीबंध चौक रायपुर के आदित्य कुमार शाह ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में स्थित आईटीसी लिमिटेड एग्री बिजनेस डिविजन के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए गुढ़ियारी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आवेदक आदित्य कुमार शाह ने वीडियो जारी कर कहा कि उन्होंने आईटीसी कंपनी को 1750 टन ब्रोकन राइस विक्रय किया था, जिसका मूल्य 3,36,90,900/- था लेकिन कंपनी ने 2,82,29,218/- रुपए ही प्रदान किए और शेष राशि 54,61,68/- रुपए रोक दिए। आदित्य शाह ने कहा कि उक्त कंपनी में कपट और बेईमानी आ गई है, इसीलिए उक्त राशि देने की नियत नहीं रख रहे हैं। आदित्य ने यह भी कहा कि उनके द्वारा दिए गए 1750 टन ब्रोकन राइस को उन्होंने कहीं और विक्रय कर दिया है और उसकी राशि कंपनी से प्राप्त कर ली है, लेकिन योगेश कमर्शियल को उनकी बकाया राशि प्रदान नहीं की जा रही है, अपनी राशि वापस कराने की मांग को लेकर आदित्य कुमार साह ने एफआईआर दर्ज करा कर जांच की मांग की है।










