छत्तीसगढ़

जेपी वर्मा (एस बी आर ) कॉलेज के खेल मैदान की बाउंड्री वॉल को असामाजिक तत्वों एवम ज़मीन दलालों के द्वारा तोड़ दिया गया

कलेक्टर महोदय ने निवेदन किया जायेगा कि जिन्होंने खेल मैदान की दीवार ढहाई है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए

AINS NEWS… जे पी वर्मा (एस बी आर ) कॉलेज का जो खेल मैदान है उसकी बाउंड्री वॉल को असामाजिक तत्वों एवम ज़मीन दलालों के द्वारा कुछ हिस्से को तोड़ दिया गया है।
ये मैदान छात्र छात्राओं के भविष्य से जुड़ा हुआ है, उसके विरोध में सोमवार को कलेक्टर ऑफिस का घेराव किया गया, कलेक्टर महोदय ने निवेदन किया गया  कि जिन्होंने खेल मैदान की दीवार ढहाई है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए तथा इसमें किन किन लोगो का हाथ है उसकी जांच करके उन पर भी कार्यवाही की जाए,  छात्र नेता आसिफ खान सभी छात्र छात्राओं के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और और पूरे मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाही की मांग की,इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र छात्रायें मौजूद रहीं

 

Related Articles

Back to top button