कोटमी गोली कांड पर सियासी संग्राम, 72 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो सड़क पर उतरेंगे अमित जोगी और अटल श्रीवास्तव
अमित जोगी मृतक के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का भरोसा दिया

AINS NEWS… कोटमी साप्ताहिक बाजार में सर्राफा व्यापारी प्रदीप सोनी की लूट और गोली मारकर हत्या के मामले में अब सियासत तेज हो गई है। कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव और जेसीसीजे प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मृतक के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

दोनों नेताओं ने कानून व्यवस्था की विफलता बताते हुए सीबीआई जांच की मांग की। साथ ही पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम देकर कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह पीड़ित परिवार और व्यापारियों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
इधर बिलासपुर रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग ने आरोपियों की सूचना देने वाले व्यक्तियों के लिए ₹30 हजार इनाम की घोषणा की है। पुलिस की विशेष टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अब तक कोई बड़ी सफलता नहीं मिली है।
अब सब की निगाहें पुलिस की कार्यवाही पर टिकी है 72 घंटे का राजनीतिक अल्टीमेटम, व्यापारियों का बढ़ता आक्रोश और परिजनो की न्याय की मांग के बीच कोटमी गोली कांड प्रदेश की राजनीतिक और कानून व्यवस्था का बड़ा मुद्दा बनते जा रहा है।




