छत्तीसगढ़

महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी

युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में SHAKTI SUPER SHE  कार्यक्रम की शुरुआत की थी

AINS NEWS…भारतीय युवा कांग्रेस ने देश भर में महिला सशक्तिकरण के लिए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन बेंगलुरु में SHAKTI SUPER SHE  कार्यक्रम की शुरुआत की थी, यह कार्यक्रम भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्य कार्यक्रमों में से एक है, इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर हर प्रदेश स्तर प,र जिला स्तर पर और विधानसभा स्तर पर महिला सशक्तिकरण की झलकियां दिखाई पड़ेगी, हर स्तर पर महिलाएं युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने हक और हिस्सेदारी के लिए ध्वजारोहण करेंगी, आज़ बिलासपुर शहर जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शेरू असलम ने नारी शक्तियो व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रेस वार्ता कर सुपर शक्ति शी कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया, शहर अध्यक्ष शेरू असलम ने कहा की वर्तमान समय में आज देशभर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर आने को प्रश्नचिन्ह खड़े हो गए हैं, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के चलते उन्हें दबाने और आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है इसी असमानता को दूर करने के लिए युवा कांग्रेस ने सुपर शक्ति शी कार्यक्रम की शुरुआत की है ताकि देश की हर महिला अपने हक और हिस्सेदारी के लिए किसी पर निर्भर ना रहे,

पोस्टर लांच कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से नारी शक्ति युवा कांग्रेस की प्रदेश सचिव शुभानी वर्मा ,शबनम ख़ान ,चंचल यादव समेत
संगठन के प्रदेश महासचिव आदिल ख़ैरानी,नीरज घोरे,अमित दूबे , मो अयाज बिट्टू साहू ,तरुण यादव ,हरीश कलसा,सैफ़ ख़ान,सोनू घोरे आदि उपस्थित थे ।

 

Related Articles

Back to top button