छत्तीसगढ़

मीडियाकर्मी आवासीय परिसर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, शाम को होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें कॉलोनी समेत आसपास के बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे

AINS NEWS…मीडियाकर्मी आवासीय परिसर सोंडोंगरी रायपुर में मीडिया कर्मियों और उनके परिवार जनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया और सेव बूंदी बांटे गए, इस मौके पर कॉलोनी वासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, प्राप्त जानकारी के अनुसार समिति के सदस्यों द्वारा 2 दिन पूर्व ही तैयारियां प्रारंभ कर दी गई थी जिसके मद्देनजर कॉलोनी के मेन गेट को पेंट किया गया, तिरंगे के तोरण पताके बांधे गए और झंडा चौक की साफ-सफाई भी की गई, 15 अगस्त की प्रातः 9:00 बजे कॉलोनी वासी एवं समिति के तमाम सदस्य झंडा चौक में एकत्रित हुए और झंडारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई,

समिति के सदस्यों ने बताया कि शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें कॉलोनी समेत आसपास के बच्चे बड़ी संख्या में भाग लेंगे और अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे, झंडा वंदन के मौके पर समिति के वरिष्ठ सदस्य मदन बघेल, उपाध्यक्ष निश्चय शर्मा, दीपक 52कर, कोषाध्यक्ष राजेश डोंडे, रोहित बंछोर, पीएलएन लकी, राजू मांडले, वैशाली जोगी एवं उनका परिवार, नावेद खान, परगनिहा जी, अशोक ठाकुर समेत कॉलोनी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

 

Related Articles

Back to top button