मनोरंजन

अपनी अपकमिंग फिल्म Fighter की रिलीज़ को लेकर फैन्स से ज़्यादा एक्साइटेड है Hrithik Roshan

एक्टर फिल्म की रिलीज़ पर दिया हंट

मूवीज : हिंदी सिनेमा के दमदार अभिनेता ऋतिक रोशन किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं। रितिक फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल सेकेंडों में जीत लेते हैं। ऐसे में फैंस उनकी आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हाल ही में 15 अगस्त के मौके पर ‘फाइटर’ का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसके बाद इस फिल्म के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई थी। अब एक ताजा वीडियो सामने आया है, जिसमें ऋतिक भी ‘फाइटर’ की रिलीज के लिए बेताब नजर आ रहे हैं।


ऋतिक रोशन आखिरी बार फिल्म ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। एक्टर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन नेगेटिव रोल में एक्टर ने अपनी दमदार परफॉर्मेंस से सभी को प्रभावित किया था। तगड़ी फैन फॉलोइंग वाले ऋतिक की आने वाली फिल्म ‘फाइटर’ की रिलीज का हर कोई इंतजार कर रहा है, खुद ऋतिक भी इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं।


हाल ही में इंस्टाग्राम हैंडल पर ऋतिक का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी नीले रंग की लग्जरी मर्सिडीज में बैठे नजर आ रहे हैं, इस दौरान पैपराजी ने उनसे फाइटर की रिलीज को लेकर सवाल किया, जिसे सुनकर ऋतिक रोशन काफी उत्साहित हो गए होंगे। हुई ने जवाब दिया कि “सिर्फ 5 महीने और”। यानी एक्टर के इस जवाब से यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि वह भी ‘फाइटर’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button