लव स्टोरी के साथ रोमांच और सस्पेंस का बेजोड़ संगम आटा चक्की में, 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के समस्त सिनेमाघर में
टैगलाइन है काश... ये कहानी सच न होती!!! वह भी सोचने को मजबूर करती है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है?

AINS NEWS… अमन मूवी मार्क और श्री AADYA एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म आटा चक्की जिसके ट्रेलर ने इतना धमाल मचाया है की लोग फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं इस फिल्म के निर्माता अलक राय और मंजुल ठाकुर है, कहानी और निर्देशन भी मंजुल ठाकुर का है लेकिन इसके गीत संगीत की जिम्मेदारी प्रेमचंद्राकार ने निभाई है, इस फिल्म के टाइटल के साथ जो टैगलाइन है काश… ये कहानी सच न होती!!! वह भी सोचने को मजबूर करती है कि आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है?

फिल्म के निर्माता अलक राय ने बताया कि फिल्म के शीर्षक को लेकर भी लोगों में क्यूरोसिटी है कि आखिर इस फिल्म का नाम आटाचक्की क्यों रखा गया है, जिसे लेकर उन्होंने कहा कि यह शीर्षक ही इस फिल्म का केंद्र बिंदु है यही से फिल्म में दिखाई गई प्रेम कहानी का उदय होता है जो एक ऐसे मोड़ पर पहुंच जाता है जो शायद किसी ने सोचा ना होगा।
फिल्म के गीतों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं इस फिल्म के गीतों को आवाज दी है सुनील सोनी, अनुराग शर्मा, कंचन जोशी और अनुपमा मिश्रा ने जिसकी मास्टरिंग कटक के मिलन स्टूडियो में की गई है।
2026 में निर्माता अलक राय दो बड़ी फिल्में लेकर आ रहे हैं एक तो आटा चक्की दूसरी मया देदे मयारू 2 जिसकी भी काफी चर्चा है, विगत दिनों उसका मीटअप और ऑडियो लॉन्च का कार्यक्रम शहनाई गार्डन में रखा गया था जहां भारी भीड़ ने बता दिया कि इन दोनों फिल्मों का उन्हें कितना इंतजार है। निर्माता अलक राय ने यह भी कहा कि 13 फरवरी को छत्तीसगढ़ के दर्शकों को एक जबरदस्त प्रेम कहानी पर्दे पर देखने को मिलने वाली है।




