छत्तीसगढ़
नवनियुक्त शिक्षकों को सांसद राहुल गांधी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
गौरतलब है कि राज्य गठन के बाद पहली बार शिक्षकों की सीधी भर्ती की गई है।

रायपुर (AINS)। राजीव युवा मितान सम्मेलन में आज लोकसभा सांसद राहुल गांधी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बस्तर एवं सरगुजा सम्भाग हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सीधी भर्ती से नियुक्त २००० शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम में बस्तर व सरगुजा संभाग में नियुक्त 20 शिक्षकों को प्रतीक स्वरूप नियुक्ति पत्र प्रदान किया। वही राजीव युवा मितान क्लब में बेहतर काम करने वाले 5 क्लबो को शाल और श्रीफल देकर समान्नित किया गया।





