छत्तीसगढ़

कम वर्षा से धान की फसल हो सकती है बर्बाद, किसान पहुंचे कलेक्टर के पास

केशकाल तहसील में इस वर्ष काफी कम वर्षा देखी गई है जिससे धान की खड़ी फसल प्रभावित हुई है

AINS NEWS….केशकाल तहसील में कम वर्षा से धान की फसल बर्बादी की कगार पर है जिसे लेकर किसान चिंतित हैं, अपनी चिंता को किसानों ने जिले के कलेक्टर से अवगत कराया और एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा, कांग्रेस नेता महेंद्र नेताम के नेतृत्व में क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधियों व किसानों ने जिला कलेक्टर कोंडागांव के नाम एक ज्ञापन एसडीएम केशकाल को सौंपा है, जिसमें मांग की गई है कि केशकाल विकासखंड को सूखाग्रस्त घोषित करते हुए किसान भाइयों का कर्ज शासन द्वारा माफ किया जाए और उन्हें राहत पहुंचाई जाए, गौरतलब है कि केशकाल तहसील में इस वर्ष काफी कम वर्षा देखी गई है जिससे धान की खड़ी फसल प्रभावित हुई है, यह आलम पूरे केशकाल तहसील के सभी ग्राम पंचायतों में देखी जा रही है, किसानों ने जिला प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराने का प्रयास किया है

Related Articles

Back to top button