व्यापार

8.64 लाख रुपए की 7-सीटर कार लोगों को इतनी पंसद आई, बना दिया नबंर-1; 26Km से ज्यादा का माइलेज

इसकी डिमांड मारुति की फ्रोंक्स और ईको से भी ज्यादा रही।

(AINS): मारुति की अर्टिगा एक बार फिर देश की नंबर-1 7-सीटर बनकर सामने आई है। पिछले महीने यानी अगस्त में इस कार की 12,315 यूनिट बिकीं। ये पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में 8वें नंबर पर रही।

इसकी डिमांड मारुति की फ्रोंक्स और ईको से भी ज्यादा रही। अर्टिगा के सामने दूसरे 7-सीटर मॉडल जैसे महिंद्रा स्कॉर्पियो, महिंद्रा बोलेरो, किआ कैरेंस, महिंद्रा XUV700, टोयोटा फॉर्च्यूनर, मारुति सुजुकी XL6, रेनो ट्राइबर, हुंडई अल्काजार और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा भी फीके रहे। चलिए आपको अर्टिगा की सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं।

 अर्टिगा की अगस्त में 12,315 यूनिट बिकीं। अगस्त 2022 में ये आंकड़ा 9,314 यूनिट का था। यानी YoY बेसिस पर इसकी 3,001 यूनिट ज्यादा बिकी। वहीं, उसे 32% की ईयरली ग्रोथ मिली। जुलाई 2023 में अर्टिगा की 14,352 यूनिट बिकी थीं। यानी अगस्त में मंथली बेसिस पर इसकी 2,037 यूनिट बिकीं। अर्टिगा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.64 लाख रुपए है।

देश की नबंर-1 स्विफ्ट पर भारी ना पड़ जाए ये SUV, दोनों की कीमत 6 लाख रुपए; इसमें 6 एयरबैग भी मिलेंगे

मारुति अर्टिगा का इंजन
इस किफायती MPV में 1.5-लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 103PS और 137Nm जेनरेट करने में सक्षम है। इसमें आपको CNG का ऑप्शन भी मिलता है। इसका पेट्रोल मॉडल 20.51 kmpl का माइलेज देता है। वहीं, CNG वैरिएंट का माइलेज 26.11 km/kg है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, ऑटो हेडलाइट्स, ऑटो एयर कंडीशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स देखने को मिलते हैं।

बलेनो, ग्लैंजा, अल्ट्रोज, i20 पर भारी पड़ेगी ये न्यू MG3 प्रीमियम हैचबैक; इन सभी कारों से दमदार मिलेगा इंजन

मारुति अर्टिगा के फीचर्स
2023 अर्टिगा में 7-इंच टचस्क्रीन यूनिट के बजाय 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें सुजुकी की स्मार्टप्ले प्रो टेक्नोलॉजी दी है जो वॉयस कमांड और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। कनेक्टेड कार फीचर्स में गाड़ी की ट्रैकिंग, टो अवे अलर्ट और ट्रैकिंग, जियो-फेंसिंग, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट और रिमोट फंक्शन शामिल हैं। इसमें 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा दिया है।

Related Articles

Back to top button