छत्तीसगढ़
एसपी ने की नक्सल इलाकों में तैनात डीआरजी, बस्तर फाईटर्स और बीएसएफ जवानों से मुलाकात

कांकेर। एसपी दिव्यांग पटेल द्वारा जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर दूर नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र का मोटर सायकल से भ्रमण/निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्रांतर्गत 30वीं वाहिनी बीएसएफ कैम्प चिलपरस का निरीक्षण किये। लगातार बारिश से इस दुर्गम क्षेत्र के क्षतिग्रस्त पुल-पुलिया का निरीक्षण कर तत्काल स्वंय उपस्थित रहकर मरम्मत कराये एवं क्षेत्र के आम नागरिको, स्कूली छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका हाल-चाल जाना।





