गरियाबंद

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत, तिरंगा चौक पर फूल-मालाओं और आतिशबाजी से हुआ अभिनंदन

तिरंगा चौक पर आतिशबाजी की गई और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई

AINS NEWS गरियाबंद… प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के गरियाबंद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा के नेतृत्व में तिरंगा चौक पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रदेश अध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। तिरंगा चौक पर आतिशबाजी की गई और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी हुई। बड़ी संख्या में मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी,युवा कांग्रेस,महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।पूरे कार्यक्रम में उत्सव जैसा माहौल रहा और तिरंगा चौक कांग्रेसजनों से गुलजार रहा।

 

Related Articles

Back to top button