छत्तीसगढ़
खबर का असर…जान जोखिम में डालकर नदी पार करते स्कूली बच्चे, हरकत में आया प्रशासन, गांव पहुंचे अधिकारी
अधिकारियों ने ग्राम पंचायत परोदा के सरपंच, पंच व ग्राम वासियों के साथ बैठक ली

AINS NEWS…. एक दिन पूर्व हमारे संवाददाता के.शशिधरण ने परोदा ग्राम पंचायत के बच्चे जो नदी पार करके आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जाया करते हैं, इस पर खबर बनाई और बच्चों की तकलीफें लिखी। खबर जैसे वायरल हुई वैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया और एक दिन बाद ही फरसगांव से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद, तहसीलदार और अन्य अधिकारी ग्राम परोदा पहुंचकर बच्चों की उस परेशानी से अवगत हुए। अधिकारियों ने ग्राम पंचायत परोदा के सरपंच, पंच व ग्राम वासियों के साथ बैठक ली। अधिकारियों ने परोदा ग्राम पंचायत की उस नदी का भी निरीक्षण किया जिस नदी को पार करके बच्चे स्कूल जाते हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि बच्चों को नदी पार करके स्कूल जाना ना पड़े।






