छत्तीसगढ़
जनता कांग्रेस के महासमुंद प्रत्याशी तुषार साहू ने दिया मध्यान भोजन रसोईया संघ को आश्वासन
विधायक प्रत्याशियों से आश्वासन लिखित में ले रहे हैं, साथ ही उन्हें जन घोषणा पत्र में भी शामिल करने की मांग कर रहे हैं

AINS NEWS 24X7…. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के महासमुंद उम्मीदवार तुषार साहू ने मध्यान भोजन रसोईया संघ के अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें संघ की सभी मांगों का समर्थन करते हुए हमेशा उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि मध्यान भोजन रसोईया संघ की प्रदेश अध्यक्ष नीलू ओगरे द्वारा कहा गया है कि हमारा संघ सभी विधायक प्रत्याशियों से मुलाकात कर अपनी मांगों से अवगत करा रहा है, जो भी प्रत्याशी उनकी मांगों का समर्थन कर विधानसभा में उनकी मांगे उठाने का आश्वासन देगा उसी को मध्यान भोजन रसोईया संघ के हजारों सदस्यों का समर्थन भी प्राप्त होगा। अध्यक्ष नीलू ओगरे ने बताया कि हम विधायक प्रत्याशियों से आश्वासन लिखित में ले रहे हैं, साथ ही उन्हें जन घोषणा पत्र में भी शामिल करने की मांग कर रहे हैं।






