छत्तीसगढ़

पंकज शर्मा के समर्थन में उतरे पिता सत्यनारायण शर्मा, पहुंचे देवपुरी, मिले सिंधी समाज से

रायपुर ग्रामीण विधानसभा अब तक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के कब्जे में थी लेकिन इस बार उन्होंने अपने सुपुत्र पंकज शर्मा को यह सीट दे दी

AINS NEWS 24X7…. रायपुर की ग्रामीण विधानसभा से कांग्रेस के उम्मीदवार पंकज शर्मा के समर्थन में उन्हें विजय श्री दिलाने के लिए उनके पिता व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा देवपुरी पहुंचे, यहां उन्होंने पूरे सिंधी समाज से मुलाकात की और पंकज के समर्थन में वोट भी मांगा, इस दौरान विधायक व पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा ने पूरे क्षेत्र का सघन जनसंपर्क किया, वे देवपुरी में स्थित बाबा गेलाराम नगर भी पहुंचे जहां सिंधी समाज के सदस्यों ने उनका स्वागत किया और पंकज शर्मा को समर्थन देने की बात भी कही, गौरतलब है कि रायपुर ग्रामीण विधानसभा अब तक पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा के कब्जे में थी लेकिन इस बार उन्होंने अपने सुपुत्र पंकज शर्मा को यह सीट दे दी और पंकज शर्मा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बने हैं, वह भी लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं और लोगों से कांग्रेस पार्टी को जीत दिलाने का आग्रह कर रहे हैं

 

Related Articles

Back to top button