स्कूल में बच्चे भर रहे पानी, तस्वीर अंतागढ़ ब्लॉक के प्राथमिक शाला कोटकुरसाई की
एक बाल्टी पानी लाने दो बच्चे जाते हैं एक हैंडपंप चलता है दूसरा बाल्टी में पानी लेता है

AINS NEWS 24X7 राजमन नाग फरसगांव/कोण्डागांव…. कांकेर जिला के अंतागढ़ ब्लॉक आखिरी गांव जहां नारायणपुर जिला के एड़का 3 किलोमीटर दूरी कोण्डागांव जिला से लगा हुआ प्राथमिक शाला कोटकुरसाई में शिक्षा का अधिकार कानून लागू कर दिया है, इसके बावजूद बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद की जगह पानी भरवाया जा रहा है,


कोटकुरसाई स्कूल में बच्चे बाल्टी से पानी भरकर खुद अपने पीने के पानी का व्यवस्था करते हैं, पानी भर रहे बच्चों से जब पूछा गया कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं यह तो स्वीपर एवं रसोइयो का काम है तब बच्चों ने बताया कि स्वीपर स्कूल में नहीं आ रहा है, शिक्षक हमें ही पानी भरने कहते हैं, बड़े ड्रम को भरने के लिए बच्चे रोज लगभग 10 बाल्टी पानी लाते हैं तब जाकर उन्हें कक्षा में पढ़ने का मौका मिलता है, स्कूल से 500 मीटर की दूरी हैंडपंप से पानी लाते हैं
स्कूल परिसर में कोई हैंडपंप नहीं है, बच्चे स्कूल परिसर से बाहर बस्ती से लगे सड़क किनारे के हैंड पंप से पानी लाते हैं एक बाल्टी पानी लाने दो बच्चे जाते हैं एक हैंडपंप चलता है दूसरा बाल्टी में पानी लेता है स्कूलों में अब बच्चों से किसी तरह का भी काम नहीं करवाने का आदेश है इस प्राथमिक शाला में लगभग 25 से 30 बच्चे पढ़ते हैं




