छत्तीसगढ़
AINS NEWS 24X7….पुण्य की डुबकी, कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही रविवार को मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में पुण्य की डुबकी लगाई
मुख्यमंत्री तेलंगाना के लिए रवाना हो रहे हैं, इसलिए एक दिन पहले ही पहुंच गए

AINS NEWS 24X7…. कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पहले ही रविवार को मुख्यमंत्री ने महादेव घाट में पुण्य की डुबकी लगाई। सुबह मुख्यमंत्री पहुंचे और गुलाटी मारकर नदी में कूद गए। थोड़ी दूर तक तैरकर वापस आए। इसके बाद महादेव का पूजन दर्शन करके प्रदेश की सुख समृद्वि की कामना की। कुछ देर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की और फिर चले गए।
एक दिन पहले ही डुबकी लगाने का कारण यह बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री तेलंगाना के लिए रवाना हो रहे हैं, इसलिए एक दिन पहले ही पहुंच गए। इस दौरान पश्चिम विधानसभा के विधायक विकास उपाध्याय समेत अनेक जनप्रतिनिधि शामिल थे।




