छत्तीसगढ़

AINS NEWS 24X7…माजदा वाहन और ट्रक की हुई टक्कर, ट्रक चालक को फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल किया गया रेफर

बताया जा रहा है की घटना के बाद माजदा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया

AINS NEWS 24X7 राजमन नाग फरसगांव/कोण्डागांव…. नेशनल हाइवे -30 तराईबेड़ा -आवराभाटा के पास माजदा वाहन और ट्रक की हुई टक्कर ट्रक चालक को फरसगांव अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया, नेशनल हाईवे 30 तराईबेडा़ आवराभाटा मोड़ के पास शनिवार को दोपहर रायपुर की ओर जा रही कच्चे नारियल से भरे वाहन और ट्रक की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई, जिसमे ट्रक का चालक कमलेश नेताम पिता दुकखा राम नेताम निवासी मुंडापारा खोपरा ट्रक में फंसा था, जिसे बड़ी मसक्कत के बाद ट्रक से बाहर निकाल कर उपचार के लिए 108 एंबुलेंस वाहन की सहायता से फरसगांव अस्पताल लाया गया, घायल कमलेश नेताम के सर और पैर में गंभीर चोट आने के चलते उसे फरसगांव अस्पताल से प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, बताया जा रहा है की घटना के बाद माजदा वाहन का चालक मौके से फरार हो गया, फरसगांव पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है

 

Related Articles

Back to top button