छत्तीसगढ़

त्रिपुरारी पूर्णिमा…भोंगापाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मे कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर पूजा

इस दिन बहुत दूर-दूर से आस्था लेकर दर्शन करने दिन भर श्रद्धालु पहुंचते हैं

AINS NEWS 24X7 राजमन नाग फरसगांव/कोण्डागांव………फरसगांव ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंगापाल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मे कार्तिक पूर्णिमा एवं प्रथम गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुद्धदेव संरक्षण समिति एवं प्रज्ञा मंडल परिवार के सदस्यों द्वारा गंगा स्नान कर शिवलिंग में पूजा अर्चना के बाद गौतम बुद्ध प्रतिमा पर भी पूजा की गई!

समिति के अध्यक्ष फूलसिंह कोर्राम ने बताया कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी के नाम से भी जाना जाता है मान्यता है की इस तिथि पर शिव जी ने त्रिपुरासुर नाम के दैत्य का वध किया था इस वजह से इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा कहते हैं कार्तिक पूर्णिमा को देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाया जाता हैअन्य सदस्यों ने बताया यह पर्व सनातन धर्म का बहुत बड़ा खास होता है इस दिन स्नान दान करने से विशेष पुण्य की प्राप्त होती है,

लोग इस दिन पवित्र नदी हमारे लिए तमोरा नदी पर ही मां गंगा की स्नान कर लौकिक एवं आस्था के पावन अनुकंपा से आप सभी के जीवन में सुख शांति और समृद्धि का वास हो इसी उद्देश्य से यहा यज्ञ हवन करते हैं, और लोग इस दिन बहुत दूर-दूर से आस्था लेकर दर्शन करने दिन भर श्रद्धालु पहुंचते हैं

 

 

Related Articles

Back to top button