छत्तीसगढ़
लोकसभा चुनाव… केसकाल में चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश, बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित
सभी आवश्यक निर्देशों को बैठक में रखने के साथ चुनाव जीताने की अपील की

AINS NEWS केशकाल……. लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है, भाजपा ने विधानसभा मुख्यालय केसकाल में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यालय का श्रीगणेश कर दिया है, भाजपा पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 01.03.2024 को मार्च माह की शुरूआत में केसकाल में चुनाव कार्यालय उदघाटन किया गया, कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव सह प्रभारी संतोष बाफना , पूर्व विधायक जगदलपुर व केसकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के अलावा तीनों ब्लॉक से आए पार्टी मण्डल अध्यक्ष सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व पार्टी कार्यकर्ताओं के गरिमा मय उपस्थिति में प्रभारी संतोष बाफना ने पार्टी के राष्ट्रीय स्तर से प्राप्त चुनाव जीतने वाली सभी आवश्यक निर्देशों को बैठक में रखने के साथ चुनाव जीताने की अपील की





