छत्तीसगढ़

कांग्रेस पहुंची निर्वाचन आयोग, सोशल मीडिया और चुनाव प्रचार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से धार्मिक प्रतीकों का उपयोग करने की की शिकायत

कांग्रेस ने बताया कि यह लोक प्रतिनिधित्य अधिनियम 1950 की धारा - 125 के तहत धार्मिक प्रतीकों व भावनाओं के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है

AINS NEWS…. छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ इकाई की निर्वाचन आयोग में शिकायत की है, शिकायत में कांग्रेस ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने फेसबुक पेज पर एक कार्टून प्रकाशित किया है इस कार्टून में राम मंदिर का जिक्र किया गया है और इसमें राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल जी को लेकर धार्मिक टिप्पणियां की गई है।

कांग्रेस ने बताया कि यह लोक प्रतिनिधित्य अधिनियम 1950 की धारा – 125 के तहत धार्मिक प्रतीकों व भावनाओं के आधार पर मतदाताओं को प्रभावित करना आदर्श आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है,

कांग्रेस ने अनुरोध किया कि इस पर त्वरित कार्रवाई की जाए और कार्टून को हटवाकर बीजेपी के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया जाए। कांग्रेस ने शिकायत के साथ छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया की छाया प्रति भी संलग्न की है।

Related Articles

Back to top button