महिन्द्रा बस व कार में ठोकर से कार सवार 6 लोग गंभीर 03 लोग रायपुर रिफर
फरसगांव के एनएच 30 जुगानी कैंप के पास हुई दुर्घटना

AINS NEWS फरसगांव……. जिला कोंडागांव के पुलिस थाना फरसगांव के जुगानी कैंप के पास एनएच 30 में दिनांक 07.04.2024 की रात 1.30pm को रायपुर से सवार लेकर जगदलपुर तरफ़ जा रही महेंद्रा ट्रेवल्स की बस क्र. C G 19 F 0325 तेज रफ्तार से सामने तेलंगाना से आ रही कार को बस ने जबरदस्त ठोकर मार दी, कार में सवार 06 लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल फरसगांव में 108 की मदद से लाया गया, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में 03 घायलों को रायपुर रिफर करने का जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है, घटना की जानकारी मिलते ही केसकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने हॉस्पिटल फरसगांव पहुंच कर घटना के बारे में जानकारी डॉक्टर से ली व घायलों को जल्दी व बेहतर ईलाज के लिए डॉक्टर व एसडीएम को भी निर्देशित किया है इधर थाना प्रभारी फरसगांव ने घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव को दी पुलिस ने बस चालक को गिरफतार करते हुए महेंद्रा बस को जप्ती करते हुए अगामी कार्यवाही में जुट गई है





