मनोरंजन

उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबोकर उसकी राह आसान कर दी……..भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय का आखिरी स्टेटस

‘अन्नपूर्णा’ के नाम से जानी जाने वाली अमृता की मौत से भोजपुरी स्टार्स और उनके फैंस में शोक की लहर

AINS NEWS भोजपुरी….  भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए यह शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अमृता पांडेय का भागलपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। ‘अन्नपूर्णा’ के नाम से जानी जाने वाली अमृता की मौत से भोजपुरी स्टार्स और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।

अमृता पांडेय की मौत की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, परिजनों और करीबियों का कहना है कि अमृता पिछले कुछ समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। काम में आ रही दिक्कतों और निजी जीवन में कुछ परेशानियों के चलते वे काफी उदास रहती थीं।

अमृता ने अपनी मौत से पहले वाट्सऐप पर एक स्टेटस भी डाला था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “उसकी जिंदगी दो नावों पर है, हमने अपनी नाव डुबोकर उसकी राह आसान कर दी।” इस स्टेटस को उनके द्वारा किए गए आत्महत्या के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

फिल्मों और वेब सीरीज में किया था काम

अमृता पांडेय ने भोजपुरी, हिंदी और कुछ वेब सीरीज में भी काम किया था। ‘हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध’ में उनका काम हाल ही में रिलीज हुआ था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

अमृता पांडेय की मौत की खबर से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। उनके निधन पर कई भोजपुरी स्टार्स ने दुख जताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Back to top button