राजनीति

आप अपना अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को ही दे – संजय निरुपम

कांग्रेस पार्टी मुंबई की एक हेरिटेज बिल्डिंग की तरह रह गई है जो अब रहने लायक नहीं रही

AINS NEWS…. पूर्व कांग्रेसी नेता संजय निरुपम ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि देश के सभी मतदाताओं से अपील करूंगा कि आप अपना अपना कीमती वोट भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी दलों को ही दे। इसके दो कारणों का खुलासा करते हुए संजय निरुपम ने कहा कि पहला कारण कांग्रेस पार्टी को अपना वोट देकर अपना वोट बर्बाद ना करें। क्योंकि कांग्रेस पार्टी मुंबई की एक हेरिटेज बिल्डिंग की तरह रह गई है जो अब रहने लायक नहीं रही। कुछ पुराने थके हारे नेता है जो टेका देकर बिल्डिंग संभाले हुए है। कांग्रेस पार्टी देश के हालात नहीं बदल सकते। कुछ कांग्रेस के साथी उनसे (संजय निरुपम) से नाराज़ है जो ये कहते है कि वो कांग्रेस के खिलाफ क्यों बोल रहे है? उनसे संजय निरुपम ने कहा कि एक लंबे समय से कांग्रेस पार्टी का कोई भविष्य नहीं है और जितने साथी बचे है वो भी अपना भविष्य बनाने के लिए जितना जल्दी हो सके कांग्रेस पार्टी छोड़कर निकले और मतदाता अपना कीमती वोट सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को ही दें।
संजय निरुपम बाल ठाकरे के स्वामित्व में 1996 में शिवसेना के सांसद बने। जिसके बाद उन्होंने शिवसेना से इस्तीफा दिया कर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। और पिछले 15 सालों से महाराष्ट्र कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए 2013-14 के बजट बहस की शुरुआत की। वह एआईसीसी के सचिव रहे और बिहार राज्य के प्रभारी सचिव भी रहे है। वह टीवी चैनलों पर विभिन्न मुद्दों पर पार्टी के विचार व्यक्त करने वाले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक हैं। उन्हें 2015 में मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था। वह 2008 में बिग बॉस में एक प्रतियोगी थे।

 

Related Articles

Back to top button