छत्तीसगढ़

विधायक नीलकंठ टेकाम ने 8 किलोमीटर पैदल चलकर बीजेपी नेताओं एवं एनएच के अधिकारियों के साथ बाईपास सड़क का किया निरीक्षण

विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से बाईपास सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो पाएगा

AINS NEWS… केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम केशकाल नगर वासियों एवं बस्तर वासियों की ज्वलंत समस्या केशकाल घाट जाम से निजात दिलाने के लिए आज चिलचिलाती धूप में केशकाल बाईपास के रुके निर्माण कार्य का निरीक्षण करने नेशनल हाईवे विभाग के अधिकारियों के साथ 8 किलोमीटर पैदल चलकर गहन मंत्रणा की, उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को मार्गदर्शन दिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए, केशकाल बाईपास का कार्य जो वर्तमान में रुका हुआ है उसे पुनः चालू करवाने और जल्द से जल्द केशकाल बाईपास पूर्ण करने के लिए दिल्ली जाने की बात विधायक नीलकंठ टेकाम ने कही, अब केशकाल नगर वासियों में पुनः आस जगी है विधायक नीलकंठ टेकाम के प्रयास से बाईपास सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू हो पाएगा उसे गति मिलेगी एवं नगर वासियों को बाईपास मिलेगा वर्तमान में केशकाल घाट में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है जिसका विकल्प केशकाल बाईपास निर्माण कार्य का पूर्ण होना है। केशकाल शहर वासियों को इस जाम से निजात मिलेगी विधायक नीलकंठ टेकाम ने इस पर पहल शुरू कर दी है, और उन्होंने चिलचिलाती धूप में भाजपा नेताओं एवं एन एच के अधिकारियों के साथ 7 किलोमीटर पैदल चलकर बाईपास सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया एवं दिल्ली जाकर जल्द से जल्द काम पूरा करने की बात उन्होंने कही है।

 

Related Articles

Back to top button