छत्तीसगढ़

डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने

सामुदायिक अस्पताल के डॉक्टरों को बेहतर इलाज करने के दिए निर्देश

AINS NEWS रायपुर…. उप मुख्यमंत्री और बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचकर डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य में सुधार की जानकारी ली। उन्होंने डायरिया पीड़ितों के इलाज की व्यवस्था की भी जानकारी ली। अभी 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अस्पताल के डॉक्टरों को एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने डॉक्टरों और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इलाज में कोई कोर-कसर नहीं रखने को कहा। श्री साव ने बताया कि मरीजों की सेहत और डायरिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सजग है। घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है। जरा सा भी लक्षण दिखने पर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा। रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे, एसडीएम श्री युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ श्री मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार श्री पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस दौरान मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button