छत्तीसगढ़

माकडी कांकेर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा चक्का जाम, आंदोलन के सम्बंध में एक बैठक रखी गई

30-12-2024 के धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम से शासन - प्रशासन अगर कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता तो और ऊग्र आदोलन

AINS NEWS… अंतागढ में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज विकास खण्ड के अन्तर्गत एकेडमी भवन अंतागढ में दिनांक 27-12-2024 को श्री माधेशवर जैन जिलाध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग जिला कांकेर की अध्यक्षता में एक बैठक रखी गई जिसमें ब्लॉक अंतागढ के सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के क्षेत्रिय पदाधिकारीयो एवं कर्मचारी वर्ग के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष की उपस्थिति में बैठक रखा गया था। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत नगरीय चुनाव में आरक्षण में पिछड़ा वर्ग समाज के साथ हुआ अन्याय के सम्बंध में दिनांक 30-12-2024को कांकेर मे आयोजित आंदोलन के सम्बंध विस्तृत चर्चा की गई तथा आगे की रणनीति के सम्बंध में विचार विमर्श हुआ।
दिनांक 30-12-2024 को माकडी कांकेर में सर्व पिछड़ा वर्ग समाज द्वारा चक्का जाम आन्दोलनों पर प्रत्येक परिवार से एक आदमी को जाने की चर्चा किया गया है जिसमें प्रत्येक ओबीसी समाज के पदाधिकारीयो को जानकारी दी गई और 30-12-2024 को दिन सोमवार को समय 10 बजे कांकेर में पिछड़ा वर्ग समाज को जाने हेतु उपस्थित रहने हेतु सूचित किया गया।
इस बैठक में उपस्थित पदाधिकारीयो की उपस्थिति में श्री माधेशवर जैन जिला अध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिला कांकेर के द्वारा जिला उपाध्यक्ष पद हेतु श्री जीवन लाल पटेल को सर्व सहमति से चुना गया। जिसमें ओबीसी समाज प्रमुखों ने भाग लिया, जिला अध्यक्ष श्री माधेशवर जैन, ए सी नागराज, नंद किशोर आडे, परमानंद पाल, राजेश कुमार, देवलाल श्रीमति कुमारी साहू, श्री मति साधना निषाद, राजेश्वरी जैन, देवेन्द्र, श्याम सिंह, पिलसाय यादव, राकेश गुप्ता (अध्यक्ष) लखन लाल पटेल, कल्याणी यादव अमरोतिन, राधिका, देव लाल विश्वकर्मा, सुनिल बघेल, प्रहलाद रसिया, देवलाल रसिया, अरमिला पटेल, चेमलाल पटेल, बद्ररी नाथ जैन ओबीसी सभी समाज प्रमुख लोगों ने आज कि बैठक में शामिल हुए। अगर 30-12-2024 के धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम से शासन – प्रशासन अगर कोई ठोस निर्णय नही लिया जाता तो और ऊग्र आदोलन के लिए ओबीसी समाज बाध्य होगा उसकी जवाबदारी शासन – प्रशासन की होगी।

Related Articles

Back to top button