छत्तीसगढ़

राज्य के गठन के पश्चात जो भी सरकारें सत्ता में आई पिछडा वर्ग समाज के साथ छलावा किया- माधेशवर जैन

कांकेर जिला के पिछडा वर्ग समाज के लोगों द्वारा कांकेर माकडी चौक पर धरना प्रदर्शन 

AINS NEWS… त्रिस्तरीय नगरिय पंचायत के आरछण कटोती के विरोध में छत्तीसगढ़ सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के द्वारा 30 दिसम्बर 2024दिन सोमवार को महाबंद मांकडी मोड़ NH – 30 में एक दिवसीय चक्काजाम का आहवान किया गया था।

प्रमुख मांगे निम्नानुसार है-:1 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, नगर पंचायत, नगर पालिका एवं निगम चुनाव में पिछड़ा वर्ग समाज को पूर्व की भांति आरक्षण प्रदान किया जाए। 2, छत्तीसगढ़ राज्य में ओबीसी समाज को 27 %आरक्षण प्रदान किया जाए। 3, समाज प्रमुखों एवं आम जनों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने एवं प्रताड़ित करने वाले भी श्री मयंक चतुर्वेदी कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा एवं श्री जयंत नाहटा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दंतेवाड़ा का अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए। 4,पिछले बार पटेल समाज के आंदोलन के दौरान राजा राव पठार में असामयिक रुप से मृत स्वर्गीय श्री आशकरण पटेल गांव कलगांव तहसील अंतागढ जिला कांकेर के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवज़ा दिया जाए। 5और कुमारी वीणा गजेंद्र पिता श्री पुरूषोत्तम गजेंद्र ग़ाम चारामा तहसील /जिला कांकेर का एमएम आई नारायण रायपुर द्वारा लापरवाही पर्वक इलाज के दौरान दिनांक 26 नवंबर 2024को मौत का न्यायिक जांच करते हुए अस्पताल प्रबंधन के विरुध्द सख्त कार्रवाही की जाए। इन उक्त मांगो को लेकर आज पिछड़ा वर्ग समाज के लोगो द्वारा जिला कांकेर के माकडी में चक्काजाम को एतिहासिक बनाने हेतु माकडी मोड़ पर कांकेर NH30 में पहुंच कर एकजुटता का परिचय देते हुए पिछड़ा वर्ग समाज के लोगों ने भारी संख्या में पहुंच कर छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया अगर और इस पर शासन एक सप्ताह के दौरान कुछ निर्णय नही लिया जानें पर उग्र आदोलन करने पिछडा वर्ग समाज बाध्य होगा।

Related Articles

Back to top button