प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है- आम आदमी पार्टी
दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं

AINS NEWS… आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज कहा कि, ”नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुलेआम पैसे बांट रहे हैं… ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों और विनियमों के तहत भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आती हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारकर पता लगाया जाना चाहिए कि उनके घर में कितना पैसा है.”

अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के नेताओं ने आज शाम को चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की. उन्होंने आयोग से परवेश वर्मा की शिकायत की और उनके घर पर रेड करने, उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की बात कही. परवेश वर्मा नई दिल्ली विधानसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं.
केजरीवाल ने कहा कि, “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में 15 दिसंबर से 7 जनवरी तक 22 दिनों में वोट रद्द करने के लिए 5,500 आवेदन आए हैं… ये आवेदन फर्जी हैं पिछले 15 दिनों में नए वोट के लिए 13,000 आवेदन आए हैं. दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर फर्जी वोट बनाए जा रहे हैं.




