क्राइम

घेराबंदी कर आरोपी कांशीराम सोनकर से 96 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब जप्त

गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया

AINS NEWS… श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण, एवं श्रीमान् नगर पुलिस अधीक्षक महोदय नवा रायपुर द्वारा क्षेत्र में लगातार अवैध शराब, गांजा, जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन में थाना गोबरा नवापारा द्वारा दिनांक 24.01.2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल पारागाँव तिराहा के पास साधन का इंतजार कर रहा है की सुचना पर हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर आरोपी कांशीराम सोनकर पिता गोपाल उम्र 38 वर्ष सा. इमली चौक पारागांव थाना गोबरा नवापारा के पास से एक थैला में अवैध रूप से सफेद रंग की बोरी में अवैध रूप से शराब बिक्री करने हेतु कब्जे में रखे कुल 96 पौवा शोले देशी मदिरा मसाला शराब मात्रा 17.28 बल्क लीटर किमती करीबन 10560 रू0 का बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध क्र0 30/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर प्रकरण अजमानतीय होने से न्यायिक हिरासत में माननीय न्यायालय भेजा गया है।

*गिरफ्तार आरोपी:-
1. कांशी राम सोनकर पिता गोपाल सोनकर उम्र 38 साल ग्राम इमली चौक पारागांव थाना गोबरा नवापारा जिला रायपुर

 

Related Articles

Back to top button