धमतरी

अर्जुनी थानेदार पर गिरी गाज, कस्टडी में मौत के मामले में हुए सस्पेंड

पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है

AINS NEWS… धान खरीदी में धोखाधड़ी के केस में गिरफ्तार आरोपी दुर्गेश कठोरिया की संदिग्ध मौत हो गई, यह मौत अर्जुनी पुलिस की कस्टडी में होना बताया जा रहा है। इस मौत के लिए परिजनों ने पुलिस को जिम्मेदार ठहराया। परिजनों ने मौत की न्यायिक जांच की मांग की है।

हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक की मौत हृदय गति रुकने से हुई है। जानकारी के मुताबिक किसान रोहित ने बयान दिया कि 27 मई को दुर्गेश उसके घर आया और खुद को पंजीकृत संस्था का प्रमुख बताते हुए तीन किश्तों में धान लिया, इसकी कीमत 10,84,690 रुपए थी। धान को साँकरा के धर्मकाटा ने तौलाया गया। खरीदी का एक फार्म भी दिया गया। बकाया समेत कुल 15,49,700 रुपय के तीन चेक दिए। रोहित ने जब चेक बैंक में लगाने की बात कही तो दुर्गेश टालता रहा। अंत में भुग़तान नहीं हुआ। धोखाधड़ी का एहसास होने पर किसान रोहीत ने अर्जुनी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जांच में सामने आया दुर्गेश ने अन्य किसानों से भी इसी तरह धान लिया था।

पुलिस ने 420 के तहत एफआईआर दर्ज की। साइबर टीम ने आरोपी दुर्गेश कठोरिया को घर से गिरफ्तार किया और उसे धमतरी साइबर सेल लेकर पहुंची जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button