क्राइम

10 साल में खुद को अविवाहित बताकर 5 शादी कर चुकी लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया

आरोपी महिला अपने पति के घर से सोने-चांदी और पैसे लेकर फरार हो गई थी

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर पुलिस ने 5 शादी करने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। महिला 10 साल में खुद को अविवाहित बताकर 5 शादी कर चुकी थी। 6वीं शादी से पहले उसका भंडा फूट गया। मामला मुजगहन थाना इलाके का है।

दरअसल, आरोपी महिला अपने पति के घर से सोने-चांदी और पैसे लेकर फरार हो गई थी। जानकारी के मुताबिक, युवती लड़कों को सामाजिक ग्रुप में बायोडाटा भेज कर अपने प्यार में फंसाती थी। फिर शादी होने के बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाकर पैसे ऐंठ लेती है। इस पूरे कांड में उसकी मां भी शामिल थी।

थाने में बोरियाकला निवासी डाकेश्वर देवांगन ने आरंग निवासी पूजा देवांगन उर्फ गीतांजली और उसकी मां गायत्री देवांगन के खिलाफ प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट आकांक्षा बेक की कोर्ट में परिवाद दायर किया था. प्रार्थी ने कोर्ट में बताया कि उसने पूजा के साथ शादी किया था. उसकी पत्नी ज्यादातर समय अपने मायका में रहती थी. डाकेश्वर को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ और उसने अपनी पत्नी के बारे में जानकारी एकत्रित की.

पूजा और उसकी मां गायत्री के बारे में जानकारी एकत्रित करने के दौरान डाकेश्वर की मुलाकात पुरुषत्तम देवांगन से हुई. पुरुषोत्तम ने बताया कि पूजा के साथ उसकी 15 जनवरी 2016 को संजयनगर टिकरापारा के आर्य समाज के मंदिर में शादी हुई है. प्रमाण के रूप में मैरिज सर्टिफिकेट भी दिखाया. इसके बाद पता चला कि पूजा इसी तरह से पांच लोगों से शादी कर चुकी है और किसी को तलाक नहीं दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने बेटी और मां के खिलाफ ठगी और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया था.

पूजा के साथ शादी करने के बाद डाकेश्वर ने परिवार के अन्य सदस्यों के सोने के जेवर बैंक के लाकर में रखा दिए थे. लुटेरी पूजा ने मौका देख बैंक के लाॅकर में रखे जेवर निकालकर अपनी मां को दे दिया. इसके बाद पैसों की मांग करने लगी थी. पैसे नहीं देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी. डाकेश्वर के अनुसार पूजा ने पूर्व में जिन लोगों से शादी की थी उन लोगों से भी पूजा और उसकी मां ब्लैकमेल कर उगाही कर रही थी.

 

Related Articles

Back to top button