एनीडेस्क एप ओपन कराकर आनलाईन धोखाधड़ी, 99,990/रु की की ठगी
दोनो आरोपी जिला देवघर (झारखंड ) के मूल निवासी

AINS BASTAR…बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आनलाईन धोखधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् ठगी करने वाले फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो कि प्रार्थी कमल कृष्ण विश्वास को आरोपी के द्वारा मोबइल 9749896714 से फोन करके बीएसएनएल वेरिफिकेशन से बोल रहा हूँ बोलकर एनीडेस्क एप ओपन कराकर कुल 99,990/रु पैसे ट्रांसफर करवाकर,आनलाईन धोखाधड़ी किया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाईल/खाता धारक के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी धारा 420 भादवि, 66(सी),66(डी) आई0टी0 एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।

थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान के मोबाईल नंबर व बैंक खातो के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी जिला देवघर झारखंड में मिलने पर टीम झारखंड रवाना किया गया था। जहाॅ पर उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर, आरोपीगण मिलने से जिनसे पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किया है।




