शराब पीने के नाम पर पैसा की मांग करने वाला आरोपी अमित यादव गिरफ्तार
थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 280/25 धारा 119(2),351(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया

AINS NEWS… प्रार्थी प्रदीप यादव जो हमाली का काम करता है दिनांक 26/05/25 को शाम 06:30 बजे काम से घर आर रहा था तभी मोहल्ले का रहने वाला अमित यादव नाम के लडके ने प्रार्थी के सामने आकर प्रार्थी से शराब पीने के लिए पैसा मांगा प्रार्थी पैसा देने से मना किया तो चाकू से मार दूंगा कहकर धमकाया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गुढियारी में अपराध क्रमांक 280/25 धारा 119(2),351(2) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया । थाना गुढियारी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अमित यादव पिता गन्नू यादव उम्र 25 साल साकिन- गुप्ता किराना स्टोर्स के पास प्रेम नगर, ठक्कर बापा वार्ड नम्बर 09 थाना गुढियारी रायपुर को दिनांक 27/05/25 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी – अमित यादव पिता गन्नू यादव उम्र 25 साल साकिन- गुप्ता किराना स्टोर्स के पास प्रेम नगर, ठक्कर बापा वार्ड नम्बर 09 थाना गुढियारी रायपुर




