सफेद रंग की क्रेटा कार से धकेला मंदीप सिंह को, चिकित्सक के जांच पर मृत घोषित
क्रेटा कार संतोष मिश्रा का

AINS NEWS… दिनांक 24/06/2025 के लगभग शाम 6:30 बजे बाल्मिकी नगर कबीर नगर रोड के पास एक व्यक्ति जिसका मंदीप सिंह (हाथ के कलाई में गोदना के आधार पर) को एक सफेद रंग की क्रेटा कार क्रमांक CG 04 PY 1388 से धकेला गया है।
यह सूचना प्राप्त हुई।

सूचना तसदीक पर उक्त व्यक्ति मिला जिसे AllMS रवाना किया गया। जिसे चिकित्सक के जांच पर मृत घोषित किया गया।
पुलिस द्वारा प्रकरण में संदिग्ध कार एवं उसमें लोगो का पता- तलाश किया जाकर हिरासत में लिया जाकर, पूछताछ किया जा रहा है।

प्राथमिक पूछताछ में कार में सवार आरोपियो/संदिग्धों
1. साधना अग्रवाल उर्फ भूरी पिता गोविंद अग्रवाल, 19 वर्ष, कबीरनगर
2. संतोष मिश्रा पिता गणपति मिश्रा, 44 वर्ष, हीरापुर, थाना कबीरनगर ,
जो अपने घर के पास मिले ।
यह क्रेटा कार संतोष मिश्रा का है।
आरोपियों/ संदिग्धों ने बताया
कि मृतक ड्रग्स नशा करता था
जो भूरी उर्फ साधना एवं संतोष के साथ नशा कर रहा था।
कि इंजेक्शन के माध्यम से मृतक मंदीप नस (veins) में नशीला पदार्थ को इंजेक्ट कर रहा था ।
अचानक तबीयत बिगड़ने पर, मंदीप को कार से नीचे धकेले और भाग गये ।
मृतक को AIIMS में रखा गया है
आरोपी एवं वाहन पुलिस क़ब्ज़े में है
पूछताछ कर कार्यवाही की जा रही है




