बिलासपुर

जय वाधवानी बने जिला खनिज न्यास शासी परिषद के सदस्य, विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा संगठन के प्रति आभार प्रकट

उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए वे सरकार और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे

AINS NEWS बिलासपुर… वार्ड 50 के पार्षद और भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता जय वाधवानी को जिला खनिज न्यास शासी परिषद का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा की गई है। वाधवानी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और भाजपा संगठन के प्रति आभार प्रकट किया।

जय वाधवानी ने अपनी नियुक्ति को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि वे खनिज प्रभावित क्षेत्रों के सतत और समग्र विकास के लिए निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित को सर्वोपरि रखते हुए वे सरकार और संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्रवासियों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जागी हैं, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button