मनोरंजन

खूबसूरत गीत, “रंग लेना मोला अपन रंग म” देखिए सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर, फिल्म भी आ रही है 7 नवंबर को

प्रणव झा की बीए सीरीज की यह एक नई पेशकश है जिसमें निर्माता राज वर्मा बतौर अभिनेता भी नजर आएंगे

AINS NEWS… अरण्य सिनेमा के बैनर तले निर्मित निर्माता राज वर्मा की छत्तीसगढ़ी फिल्म एम.ए. प्रीवियस आगामी 7 नवंबर को छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघर में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के ट्रेलर और गीतों ने अब तक धमाल मचा चुका है। अभी रिलीज हुआ गीत “रंग लेना मोला अपन रंग म” एक विवाह गीत है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। इस गीत के गीतकार अशोक तिवारी हैं और इसे अपने स्वर से सजाया है सुनील सोनी और कंचन जोशी ने। गीत के कलाकार राज वर्मा, दीपक साहू, हिरणमईदास और आराधना साहू है।

यह गीत अपने साथ छत्तीसगढ़ की पारंपरिक छटा लिए हुए हैं, यूं तो इस फिल्म के सभी गीत बेहद खूबसूरत है फिल्म भी खूबसूरत होगी। निर्देशक प्रणव झा की बीए सीरीज की यह एक नई पेशकश है जिसमें निर्माता राज वर्मा बतौर अभिनेता भी नजर आएंगे। ट्रेलर में राज वर्मा का अभिनय काबिले तारीफ नजर आता है उनके साथ चॉकलेटी हीरो दीपक साहू की जोड़ी फिल्म में चार चांद लगाती नजर आ रही है। यह फिल्म 7 नवंबर को प्रदर्शित हो रही है जिसे लेकर दशकों में उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Back to top button