बीजापुर
कल हुई मुठभेड़ में 19 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर, 2 जवान गंभीर रूप से घायल
बुधवार को दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन

AINS NEWS… एक बार फिर नक्सली संगठन को एक और बड़ा झटका लगा है। कल की पुलिस मुठभेड़ में 19 से 20 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। वहीं 15 नक्सलियों के शव बरामद होने की आशंका है। दरअसल, बुधवार को दंतेवाड़ा बार्डर में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों द्वारा 19 से 20 नक्सलियों को ढेर की खबर, है वहीं इस मुठभेड़ में 3 जवान भी शहीद हो गए हैं। जबकि 2 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर पर नक्सलियों के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना के बाद बीजापुर की पुलिस डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बटालियन के जवानों ने संयुक्त ऑपरेशन लांच किया गया।




