RAIPUR

नए साल के जश्न के दौरान ड्रंक एंड ड्राइव रोकने पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार

होटल, क्लब और फॉर्म हाउस में होने वाली पार्टियों में नजर रहेगी

AINS NEWS… रायपुर पुलिस ने नए साल 2026 के जश्न के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्ती बरतने वाली है। ड्रंक एंड ड्राइव रोकने पुलिस प्रशासन ने रणनीति तैयार की है। जिसके तहत शहर के सभी एंट्री प्वाइंट सहित दो दर्जन चौक चौराहे पर जांच होगी।

बता दें कि, शराब पीकर वाहन चलाने वाले और हुड़दंगियों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें होटल, क्लब और फॉर्म हाउस में होने वाली पार्टियों में नजर रहेगी। इसके साथ ही रात 12.00 बजे के बाद शराब परोसने वाले पर कार्रवाई होगी। वहीं ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों की वाहन जब्त कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button