छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव और रेरा के पूर्व अध्यक्ष विवेक ढांढ का पासपोर्ट जप्त करने की मांग
ढांढ के विदेश भाग जाने की आशंका शिकायतकर्ता का आरोप

AINS NEWS… छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्य सचिव व रेरा के पूर्व अध्यक्ष विवेक ढांढ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं, उनके खिलाफ लगातार शिकायतों का दौर जारी है। इन्ही शिकायतों और जमीन घोटाले के दस्तावेज को देखते हुए राजस्व मंडल ने उनकी जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है।

इसके बाद शिकायतकर्ता नारायण लाल शर्मा ने विवेक ढांढ के विदेश भाग जाने की आशंका जताते हुए उनके पासपोर्ट को जप्त करने की मांग शासन प्रशासन से की है। इसके लिए नारायण लाल शर्मा ने सिविल लाइंस थाने, रायपुर पुलिस कमिश्नर,छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक समेत विभिन्न विभागों में शिकायत दर्ज कराई है।


उनका आरोप है कि विवेक ढांढ ने षडयंत्र पूर्वक नजूल की सिविल लाइन स्थित 153000 वर्ग फीट जमीन की हेरा फेरी करके कूट रचित दस्तावेज तैयार करके शासन में प्रशासन के लोगों की मिली भगत से लीज के पट्टे बनवाकर फ्री होल्ड की रजिस्ट्री करवाई कई। जमीनों को कमर्शियल करवा कर उस जमीन पर बनी बिल्डिंगों को किराए पर दे दिया,


अब जब राजस्व मंडल ने उनकी जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक लगा दी है तो उनके विदेश भाग जाने की संभावना बढ़ गई है। इसीलिए शिकायतकर्ता नारायण लाल शर्मा ने उनका पासपोर्ट जप्त करने की मांग की है।






