बीजापुर
इंद्रावती नदी में बहे चारों शव हुए बरामद, एक मां उसके 2 बच्चे और बच्चों के दादा शामिल
घटना के 18 घंटे बाद मां-बेटे की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला

AINS NEWS बीजापुर… जिले के भैरमगढ़ थाना क्षेत्र अंर्तगत 21 जनवरी काे उसपरी झिल्ली घाट पर इंद्रावती नदी में बहे चारों शव काे आज शनिवार काे बरामद कर लिया गया है। घटना 21 जनवरी काे एक ही परिवार के 4 सदस्य बाजार से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी नाव पलट गई। सभी मृतक बोड़गा गांव के रहने वाले थे। इनमें एक मां उसके 2 बच्चे और बच्चों के दादा शामिल है। बच्चों के पिता मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गए थे, उन्हें इस घटना की जानकारी भी नहीं थी।
बता दें कि घटना के 18 घंटे बाद मां-बेटे की लाश रेस्क्यू टीम ने खोज निकाला था। घटना के 48 घंटे बाद दादा और पोते की लाश बाहर निकाली गई। मिली जानकारी के अनुसार मां पोदिया और उनका बेटा राकेश का शव दो दिन पहले एक-दूसरे से तौलिये से बंधे मिले था। सुनीता कवासी का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर नदी किनारे मिला था। राकेश के दादा और पोदिया के ससुर भादो पिता मद्दा का शव भी आज घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से लटका हुआ मिला। मृतक राकेश के पिता और पोदिया के पति सन्नू मजदूरी करने आंध्र प्रदेश गए हुए हैं। उनसे अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि उनके परिवार के तीन सदस्य नदी में डूबकर अपनी जान गंवा चुके हैं।




