RAIPUR

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शराब दुकान खोलने के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

शराब दुकान की बोर्ड पर कालिक पोत कर किया प्रदर्शन

AINS NEWS… राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब दुकानें खोले जाने के निर्णय के विरोध में आज शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा लाखेनगर,तत्यापारा,ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र की शराब दुकान के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओ ने हाथों में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर लेकर रघुपति राघव राजा राम भजन का सामूहिक गायन कर सरकार के निर्णय के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया। काँग्रेस नेताओ ने कहा कि अहिंसा, सत्य और नैतिकता के पुजारी महात्मा गांधी की पुण्यतिथि जैसे पवित्र दिवस पर शराब दुकान खोलना सरकार की संवेदनहीनता और गांधीवादी मूल्यों का अपमान है।

प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से शराब दुकान के बोर्ड पर कालीक पोतकर उसे जलाया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार तत्काल इस निर्णय को वापस ले और महापुरुषों की स्मृति व जनभावनाओं का सम्मान करे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने भविष्य में भी ऐसे जनविरोधी और असंवेदनशील निर्णय लिए, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।
इस प्रदर्शन में शहर अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन प्रमोद दुबे विकास उपाध्याय जी श्रीनिवास बंशी कन्नौजे प्रशांत ठेंगड़ी सुयश शर्मा विनोद ठाकुर राहुल तिवारी हीरेंद्र देवांगन सुजीत सिह अविनय दुबे कमलेश नथवानी महेंद्र सेन ईश्वर चक्रधारी माधव छुरा मनोज राय देव श्रीवास योगेश दीक्षित सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button