आदिवासी सैकडों छात्र,छात्राओ के सेहत से खिलवाड़ आश्रम परिसर में गदंगी कीचड़
युवा कांग्रेस ने कहा 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नही करने पर मुख्यमंत्री और मंत्रियों का पोस्टर लगाकर करेंगे नारेबाजी

AINS NEWS मैनपुर… गरियाबंद जिले के तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर के बालक,कन्या आश्रम छात्रावास परिसर में कीचड़ और गदंगी और उससे उठने वाले दुर्गंध के कारण मच्छर पनपने से अब आश्रम में पढाई करने वाले बच्चे बीमारी के शिकार होने लगे है, लगातार इस समस्या का समाधान के मांग करने के बावजूद जिम्मेदारों द्वारा इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है, सैकड़ो आदिवासी बच्चों के सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और तो और बजबजाती इस गंदी कीचड़ के आसपास बच्चे माध्यन भोजन व भोजन करने मजबूर हो रहे है, लेकिन यह सब संबधित विभाग के अधिकारियों को नजर नही आ रही है, शायद विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई बडी अनहोनी का इंतजार किया जा रहा है, गरियाबंद जिला के कलेक्टर भगवान सिंह उईके के निर्देश के बावजूद आश्रम परिसर से गदंगी और पानी को बाहर निकालने के लिए स्थानीय अधिकारियो द्वारा कोई कदम नही उठाया गया और तो और एक तरह से कलेक्टर के आदेश का संबधित अधिकारियों द्वारा सीधा अवहेलना किया जा रहा है।

ब्लाॅक कांग्रेस ने आश्रम परिसर में फैले कीचड़ और गदंगी को लेकर प्रदर्शन की तैयारी
मैनपुर नगर के इस परिसर में पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास एंव आदिवासी बालक आश्रम कुल 04 आश्रम छात्रावास संचालित हो रहा है आश्रम परिसर में पिछले एक साल से चारो तरफ कीचड़ गंदा पानी भर गया है स्थिति यह है कि बच्चे इस कीचड और गदंगी को पैदल पार कर स्कूल आने जाने के लिए मजबूर हो रहे है और माध्यन भोजन रसोई का पानी इसी में मिल जाने के कारण इस कीचड़ और गंदगी से बेहद खतरनाक दुर्गंध बदबू आ रही है जंहा 05 मिनट भी ठहरना मुश्किल हो गया है और इस सबसे के बावजूद 500 से ज्यादा आदिवासी बच्चे इस परिसर में पढाई कर रहे है परिसर में कीचड़ और गदंगी भर जाने से खेलकुद सारी गतिविधियाॅ भी बंद हो गई है और इसी के बीच बच्चे दिनभर रहते है जिसके कारण सर्दी, खांसी, बुखार के संख्या बढ़ती जा रही है आए दिनो यहा के बच्चे अस्पताल में ईलाज कराते दिखाई दे रहे है , बावजूद इसके इस समस्या के समाधान के लिए संबधित विभाग और स्थानीय अधिकारियों द्वारा कोई कदम नही उठाने से अब ब्लाॅक कांग्रेस मैनपुर द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है ब्लाॅक कांग्रेस के मैनपुर ब्लाॅक अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव एंव महामंत्री गेंदु यादव ने बताया कि 24 घंटे के भीतर यदि कीचड़ गंदगी आश्रम परिसर से बाहर निकालने व्यवस्था नही किया गया तो मजबूरन युवा कांग्रेस आंदोलन करेगी और कीचड़ और गदंगी में मुख्यमंत्री और संबधित मंत्रियों का फोटो लगाकर प्रदर्शन करने बाध्य होंगे।

संबधित विभाग के अफसरों के द्वारा सरकार की छवी धुमिल करने का प्रयास
आश्रम परिसर में व्याप्त कीचड और गदंगी को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ट्रायबल विभाग के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया जा चुका है और अधिकारी स्वंय निरीक्षण कर इस समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया भी लेकिन आज तक कोई ठोस पहल नही किया गया एक तरफ प्रदेश के भाजपा सरकार गांव गरीब किसान और सभी वर्गो के लिए विकास की गंगा बहा रही है हर जगह विकास कार्य दिखाई दे रहा है लेकिन आश्रम परिसर में व्याप्त गंदगी को देखकर ऐसा लगता है कि संबधित विभाग के अफसर सरकार की छवी को धुमिल करने का प्रयास कर रहे है।
क्या कहते है अफसर
आदिम जाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त लोकेश्वर पटेल ने बताया कि वर्तमान में कीचड और गदंगी सफाई के साथ नाली निर्माण के लिए बजट नही है बजट आने पर ही इस समस्या का समाधान होगा।




